टीम प्रिव्यू: भारत

India Women
India Women

वेस्टइंडीज़ में खेली जाने वाली आईसीसी विमेंस वर्ल्ड टी-20 में भारत का ग्रुप काफी पेचीदा है। भारत को एमआरएफ टायर आईसीसी वुमंस टी20 आई टीम रैंकिंग में नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया, नंबर-2 न्यूज़ीलैंड के अलावा पाकिस्तान, जिसने उनके पिछली बार टीम को हराया, के अलावा नीदरलैंड में क्वॉलिफाई करने वाली टीम आयरलैंड के साथ रखा गया है।

Final moments India v West Indies

ग्रुप दौर पार करने के लिए भारतीय टीम को पहले आयरलैंड को हराना होगा, फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दवाब को संभालने के अलावा ये कोशिश करनी होगी कि टॉप की दो टीम में से किसी एक को वो हरा दें। इसी वजह है कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच बेदह अहम होगा।

भारत के चयनकर्ताओं को भरोसा है कि टीम के युवा खिलाड़ी निखरकर सामने आगे आएंगे। हरमनप्रीत की अगुवाई में चुनी टीम में सात ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 15 टी20आई से कम मैच खेले हैं, इनमें से डी हेमालाथा ने अभी तक अंतररार्ष्ट्रीय क्रिकेट का स्वाद नहीं चखा। युवा खिलाड़ियों में बल्लेबाज़ जमाइमा रॉद्रिगेज़, विकेटकीपर बल्लेबाज़ तानिया भाटिया, गेंदबाज़ पूजा वस्त्राकर, अरुणधती रेड्डी और राधा यादव को टीम की सफलता के लिए अहम रोल अदा करना होगा।

#WWC17 Mithali Raj Feature

साथ में टीम के अनुभवी खिलाड़ी जैसे मिताली राज, पूनम यादव, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंदाना को भी पर इस बात की ज़िम्मेदारी होगी कि वो बड़े टूर्नामेंट के दबाव से युवाओं को बचा कर रखें।

भारतीय टीम की ताकत

भारतीय टीम की ताकत उनके स्पिन गेंदबाज़ हैं। हाल ही में लेग स्पिनर पूनम यादव टी20आई की सबसे कामयाब गेंदबाज़ बनीं और अब वो एमआरएफ टायर आईसीसी टी20आई रैंकिंग में नंबर-2 पर काबिज़ हुईं। तजुर्बेकार एकता बिष्ट और युवा राधा बाएं हाथ की गेंदबाज़ हैं और शरीर की लंबाई में उनके बीच अंतर की वजह से अगल अगल कोंण के बल्लेबाज़ की तरफ गेंद फेंकती हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिप्ती शर्मा टीम के दो ऑफ-स्पिनर हैं।

उम्मीद है कि वेस्टइंडीज़ की पिच स्पिन गेंदबाज़ों को मदद करेगी, यही वजह है कि भारतीय टीम अपने स्पिनर्स से उम्मीद करेगी कि वो बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज़ों पर काबू पाएं।

Heather Knight gets a Hindi lesson from Smriti Mandhana

आमतौर पर यही देखा गया है कि भारत के बल्लेबाज़ बड़े शॉट नहीं लगाते हैं। लेकिन अब स्मृति मंदाना और हरमनप्रीत ने इस धारणा को बदल दिया है। मंदाना इस साल ज़बरदस्त फॉर्म में रहीं है, इसी साल इंग्लैंड की विमेंस क्रिकेट सुपर लीग में उन्होंने शतक लगाया और 18 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा किया। अगर उनका बल्ला चला तो भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोकना मुश्किल होगा। साथ ही भारत को उम्मीद होगी कि तजुर्बेकार बल्लेबाज़ मिताली राज पेचीदा मौकों से टीम को बाहर लाएं।

भारतीय टीम की कमज़ोरी

भारत स्मृति मंदाना पर अच्छी शुरुआत का कुछ ज्यादा ही भरोसा करता है। अगर मंदाना नहीं चलीं तो टीम का रन-रेट गिर जाता है, खासतौर से तब, जब हरमनप्रीत ताबड़तोड़ अंदाज़ में शुरुआत नहीं करें। अगर इन दोंनों का बल्ला डॉट-बॉल की वजह से ठंडा पड़ा, तो विकेट के जल्दी जल्दी गिरने के साथ एक-दो रन लेना भी मुश्किल हो जाता है। यही एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों हार की बड़ी वजह थी।

हालांकि टीम ने इस परेशानी पर टीम काबू पाया है जो श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज़ में देखने को भी मिला। इस सीरीज़ में मंदाना ने ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ों ने इसकी भरपाई की। युवा जमाइमा, भाटिया और पाटिल की बल्लेबाज़ी ने टीम में नई जान फूंक दी है।

टीम की एक और परेशानी पेस गेंदबाज़ी में कम तज़ुर्बा है। लेकिन ये भी कहा जा सकता है कि भारतीय टीम में युवाओं की ताकत या कमज़ोरी दोनों बन सकता है।

Match highlights – IND v PAK

विमंस वर्ल्ड टी20 में इतिहास

साल 2009 और 2010 में भारतीय टीम ने सेमी-फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बाद दो बार भारतीय टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई और नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी। इनमें 2016 का टूर्नामेंट भी शामिल है जो भारत में खेला गया था।

टी20 में हालिया फॉर्म

W W W NR W L W W L W (most recent first)

श्रीलंका के खिलाफ हाल की टी20 सीरीज़ में भारत ने शानदाऱ प्रर्दशन किया। भारत ने सीरीज़ को 4-0 से अपने नाम किया, इनमें से एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। लेकिन इससे पहले भारत को एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों दो बार हार का सामना करना पड़ा। एक हार ग्रुप दौर में मिली जबकि दूसरी हार फाइनल में। यही नहीं घर पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ खेली गई ट्राईसीरीज़ में भारतीय टीम सिर्फ एक मैच ही जीत सकी।

भारत के मैच

9 नवंबर- बनाम न्यूज़ीलैंड, गयाना
11 नवंबर- बनाम पाकिस्तान, गयाना
15 नवंबर- बनाम आयरलैंड, गयाना
17 नवंबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया, गयाना

**टीम:**हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेट कीपर), एकता भिष्ट, दयालान हेमलथा, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ती, स्मृति मंदाना, अनुजा पाटिल, मिताली राज, अरुणधती रेड्डी, जमाइमा रॉद्रिगेज़, दीप्ती शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, पूनम यादव

ICC Women's Cricket World Cup, 2025