वर्ल्ड टी20 में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने
ओवर व्यू
भारत बनाम पाकिस्तान
डब्लूटी20 मैच-5
गयाना नैशनल स्टेडियम, प्रॉविडेंस
10 नवंबर, 2018, 11.00 स्थानीय समय, 3.00 पीएम जीएमटी
A heroic Harmanpreet hundred lit up the opening match of #WT20 to help India to victory against New Zealand in Guyana.#NZvIND REPORT ➡️ https://t.co/VQvbMa7sO3 pic.twitter.com/odHL9WqQBh
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 9, 2018
अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारतीय महिलाओं ने अपने पड़ोसी को आठ बार हराया है, लेकिन आईसीसी विमेंस वर्ल्ड टी20 में खेले गए दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान के हाथ जीत लगी है।
2012 गॉल में खेले गए मैच मैं भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रनों की ज़रुरत थी, सना मीर द्वारा फेंके गए इस ओवर में भारत एक रन से हार गया था। 2016 में बारिश के बाधित दिल्ली के मैच में भारत को डीएलएस मेथड द्वारा 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत को इस बात की सांत्वना होगी कि दोनों मैचों में फैसले का अंतर काफी कम था। अब रविवार, 11 नवंबर को आईसीसी विमेंस वर्ल्ड टी20 2018 में भारत को मालुम होगा कि अगले मुकाबले में टीम दबाव की स्थिती से कैसे उभर कर निकली सकती है।
An opening day win for @SouthernStars! 🇦🇺
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 9, 2018
Pakistan are defeated by 52 runs after being restricted to 113/8 off their 20 overs. #AUSvPAK scorecard ➡️ https://t.co/0pEr6kBkUn pic.twitter.com/PcH2Vo7UHK
2012 में पाकिस्तान की प्लेयर ऑफ द मैच निदा दर ने शुक्रवार को कहा, “ ऐसे मुकाबलों में हमेशा दबाव होता है, भारत की तरफ से, पाकिस्तान की तरफ से भी और हमारे परिवारों की तरफ से भी। इन मैचों को हम पूरे जुनून के साथ खेलते हैं। ऐसे में एक अगल तरीके का अहसास होता है। दूसरे मैचों के मुकाबले ऐसे मैच में खेलते वक्त हममें दुगनी भावना जाग जाती है हैं। हमें उम्मीद है कि लोगों की शुभ कामनाएं हमारे साथ होंगी।“
वहीं भारत ने इस मुकाबले से जुड़े जोश पर ज्यादा ध्यान नहीं देने का फैसला लिया है। भारत ने साफ किया है कि 2016 की हार को टीम भुला चुकी है।
'There will be pressure when you play India-Pakistan' – Ramesh Powar, India Head Coach
भारत के इस आत्मविश्वास के पीछे वजह भी है। टूर्नामेंट के पहले दिन हरमनप्रीत कौर टी20आई में भारत की तरफ से शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं, साथ ही भारत के टॉप आर्डर बल्लेबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से भारतीय टीम का रुतबा बढ गया है।
पहले मैच में भारत ने मिताली राज को नीचे भेजने का फैसला लिया। इसपर हरमनप्रीत ने सफाई देते हुए कहा, “हम पहले 6 ओवरों को पूरी तरह भुनाना चाहते हैं क्योंकि बाहर सिर्फ 2 फील्डर ही रहते हैं, इससे हमें जितने ज्यादा रन मिले उतना अच्छा होता है। यही वजह थी कि हमने तानिया (भाटिया) को ओपन करने भेजा जो खुलकर खेल सकती हैं।“
पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ मिताली राज का रोल अहम होगा क्योंकि भारत की अनुभवहीन बल्लेबाज़ी परेशानी में पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में जावेरिया खान की टीम को 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पाकिस्तान को अपने स्पिनर्स पर भरोसा करना होगा ताकि वो बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इन खिलाड़ियों पर होगी नज़र
जमाइमा रॉद्रिगेज़ (भारत): न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले मैच में इस युवा खिलाड़ी ने ठंडे दिमाग और सही रणनीति के साथ बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वो स्ट्राइक बदलते रहने में माहिर हैं। उन्हें स्पिन के खिलाफ सावधान रहना होगा।
Feature: Jemimah Rodrigues, India
ओमाइमा सोहेल (पाकिस्तान): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस युवा खिलाड़ी ने अपने करियर का पहला मैच खेला और तुरंत अपनी छाप छोड़ दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वो बिना डरे बल्लेबाज़ी करती हैं और शानदार फील्डर भी हैं।
मौसम के हालात
गयाना में एक बार फिर गर्मी है। दिन का पहला मुकाबला होने कि वजह से पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी होगी। लेकिन धीमी गति के गेंदबाज़ो का बोलबाला होगा।
Match 5: India v Pakistan – Preview
टीम
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना, मिताली राज, जमाइमा रॉद्रिगेज़, वेदा कृष्णमूर्ती, दीप्ती शर्मा, तानिया भाटिया (विकेट-कीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एक्ता भिष्ट, डी हेमलथा, मांसी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुणधती रेड्डी
पाकिस्तान: जावेरिया खान (कप्तान), बिस्माह माहरुफ, ऐमन अनवर, अलिया रियाज़, अनम अमीन, आएशा ज़फर, डायना बेग, मुनीबा अली, नाहिदा खान, नशरा संधू, नतालिया परवेज़, निदा दर, ओमाइमा सोहेल, सना मीर, सिद्रा अमीन, सिद्रा नवाज़