डब्लूटी-20 से फाइनल में अपनी साख साबित करने को तैयार पुराने प्रतिद्वंदी

Meg Lanning, Captain of Australia and Heather Knight, Captain of England pose with the trophy during the ICC Women's World T20 Final 2018 - Previews at the Sir Vivian Richards Stadium on November 23, 2018 in Antigua, Antigua and Barbuda.
Meg Lanning, Captain of Australia and Heather Knight, Captain of England pose with the trophy during the ICC Women's World T20 Final 2018 - Previews at the Sir Vivian Richards Stadium on November 23, 2018 in Antigua, Antigua and Barbuda.

ओवरव्यू

आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडआईसीसी वूमेंस वर्ल्ड टी-20 फाइनल
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटिगा

WT20: Knight and Lanning look ahead to final at trophy photoshoot

पहले स्टैंडअलोन आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड टी-20 में इस बात का अंदाजा होना था कि महिला क्रिकेट कहां तक पहुंचा है. 10 टीमों ने पुरुषों के कहे जाने वाले इस खेल में अपने हुनर से मनोरंजन किया. क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कई नए स्टार मिले, पुराने वाले पहले से ज्यादा चमके जो अगली पीढ़ी को प्रभावित कर गए.

अब दो सबसे कामयाब टीमों फाइनल में खेल में एक नया लेवल कायम करने को तैयार हैं. आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एमआरएफ आईसीसी वूमेंस टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर एक और दो पर हैं. यह सही है कि बाकियों के मुकाबले इस खेल को पहले से खेलने का फायदा इन दोनों टीमों को मिला लेकिन वे कामयाब इसलिए भी रहीं कि उन्होंने हर टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद का चुनौती दी.

The WT20 Daily Show – Episode 13 with Ebony Rainford-Brent and Mel Jones

ऐसे में जब दोनों शनिवार 24 दिसंबर को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले फाइनल में उतरेंगी तो दोनों के बीच की प्रतिद्वंदिता एक नए स्तर का छूती दिखाई देगी. इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा भी कि दोनों मैदान पर पुराने दुश्मन हैं.

आस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की दावेदार के रूप में उतरी थी लेकिन फाइनल में यह नहीं भूलने की गलती करेगी कि इंग्लैंड वनडे की वर्ल्ड चैंपियन है और महिलाओं की एशेज -20 को जीतने की क्षमता भी रखती है. पिछली बार इस टीम से लगातार चौथा खिताब जीतने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा हो ना पाया. इस लिहाज से आस्ट्रेलिया इंग्लैंड को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी.

आस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लेनिंग ने कहा,“ हमने खुद को मौका दिया है लेकिन हमें यह सुनिशिचित करना होगा की हम मकसद कामयाबी हासिल करे.”

ENG v IND: Reactions after England win semi-final

आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी चार मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी अलेसा हिली के इर्दगीर्द ही घूमती दिखाई देगी. हालांकि लेनिंग ने चेताया कि टीम में और भी कई खिलाड़ी हैं जो हैरान कर सकते हैं.

लेनिंग ने कहा, “ हमारे पास गहराई तक बल्लेबाजी है. टीम के पास नंबर सात पर एल्सी पैरी है और नंबर 6 पर रेचल हैंस भी. इन दोनों को ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है. यह हमारी मजबूती है. अगर फाइनल में हिली ना चली तो यकीनन कोई दूसरा यह भूमिका अदा करेगा.”

इंग्लैंड के लिए भी विभिन्न खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया. टूर्नामेंट में वे उम्दा तो नहीं बल्कि प्रभावी रहे.

WI v AUS: Player of the Match compilation– Alyssa Healy

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा उनके लिए अच्छा रहा कि इस टूर्नामेंट में उन्हें दो मैच ऐसे खेलने को मिले जिसमें करो या मरो की स्थिति थी और टीम अपना श्रेष्ठ प्रर्दशन देने में सफल रही. उनकी टीम दवाब में बेहतर खेल. कुछ गलती किए बिना मैच जीता और फाइनल में भी ऐसी ही होगा.

खिलाड़ी जिन पर निगाहें रहेंगी

मैग लेनिंग (आस्ट्रेलिया): आस्ट्रेलियन कप्तान मैदान पर ज्यादा हाव-भाव नहीं दिखाती लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद जिस तरह का जश्न उन्होंने मनाया उससे साफ दिखता है कि उनके लिए इस स्तर पर खेलने के मायने क्या हैं. इस टूर्नामेंट में उनके आंकड़ें प्रभावित करने वाले नहीं हैं और वह यकीनन बड़े मैच को अपने और टीम के लिए यादगार बनाने को ललायित होंगी.

ENG v IND: Heather Knight gets ready for the semi-final

नाट स्काइवर (इंग्लैंड): कैथरीन ब्रंट की गैर मौजूदगी में आन्या श्रुभसोल के साथ स्काइवर एक मजबूत सांझेदार साबित हुई हैं. चूंकि उपरी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं, मिडल में उनकी मौजूदगी अहम साबित हो रही है. स्काइवर बड़े मैच में उम्दा खेलने वाली खिलाड़ी है.

हालात

एंटिगा की पिच पर दोनों सेमीफाइनल में खूंटा गाड़ कर ही खेलना जीत का मंत्र साबित हुआ है. इस पिच पर 120 का स्कोर भी बड़ा होगा. फाइनल नई पिच पर खेला जाना है. उम्मीद की जा रही है कि पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. डयू भी एक बड़ा फेक्टर हो सकता है.

WI v AUS: Alyssa Healy interview

टीमें

आस्ट्रेलिया: मैग लेनिंग (कप्तान), निकोल बोल्टन, निकोला कैरे, एश्ले गार्डनर, रेक्हील हेंस, जैस जोनासन, डेलिसा किमेंसी, सौफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एल्सी पैरी, मैगन स्कट, अलेसा स्टार्क, एलसी विलानी, ताल्या वलामिंक्स, जोर्जिया वारहेंम.

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान) टामी ब्यूमाउंट, कैथरीन ब्रंट, सौफिया डंकले, सौफी एक्लस्टोन, टाश फारंट. क्रिस्टी गोर्डन, जैनी गन, डैनी हैजल, एमी जोंस, नाट स्काइवर, आन्या श्रुभसोल, लिंसे स्मिथ. लौरेंन विनफील्ड और डैनी वायट

ICC World Test Championship Standings Predictor