विशेषज्ञों ने चुनी स्टार खिलाड़ियों से भरी डब्लूटी-20 टीम आफ टूर्नामेंट

Healy TOTT
Healy TOTT

विशेषज्ञों के पैनल में पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा. एबोनी रैनफोर्ड ब्रेंट और इयान बिशप के अलावा पत्रकार मलिंडा फेरल व आईसीसी के जनरल मैनेजर( क्रिकेट आपरेशंस) ज्यॉफ अल्ड्राइस भी शामिल थे.

WT20: Team of the Tournament

प्लेयर आफ द टूर्नामेंट: अलेसा हिली (आस्ट्रेलिया)

1. अलेसा हिली (आस्ट्रेलिया)

Matches: 6, Runs: 225, Average: 56.25, Strike Rate: 144.23, Best: 56*

AUS v NZ: Alyssa Healy's 53 off 38

फाइनल तक के सफर में हिली के 48, 56 (नाबाद), 53 और 46 के स्कोर इस टूर्नामेंट में उनकी बेहतरीन फॉर्म की कहानी बयां करते हैं. पांच मैचों में से चार में वह मुकाबले की बेहतरीन खिलाड़ी घोषित की गईं.

**2. समृति मंधाना (भारत)**Matches: 5, Runs: 178, Average: 35.60, Strike Rate: 125.35, Best: 83

AUS v IND: Smriti Mandhana innings highlights

वूमेंस क्रिकेट सुपर लीग में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद इस लेफ्टी बल्लेबाज के लिए यह टूर्नामेंट इतना यादगार नहीं रहा. लेकिन समृति टीम के लिए कुछ अहम पारियां खेलने में सफल रही. आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनसे बेहतर कोई दूसरा बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. मंधाना ने 55 बॉल पर 83 रन टीम को दिए.

**एमी जोंस (इंग्लैंड – विकेटकीपर)**Matches: 5, Runs: 107, Average: 53.50, Strike Rate: 113.82, Best: 53*;Dismissals: 4c/1s

ENG v IND: Player of the Match compilation – Amy Jones

स्टार खिलाड़ियों से भरी इस टीम में जोंस सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने जब टीम को जरुरत पड़ी, योगदान किया. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 47 गेंद पर अहम नाबाद 53 रन बनाए.

**हरमनप्रीत कौर (भारत – कप्तान)**Matches: 5, Runs: 183, Average: 45.75, Strike Rate: 160.52, Best: 103

NZ v IND: Harmanpreet Kaur century highlights

यहां तक टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारी का सवाल है, न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत के 51 गेंदों पर 103 रन का कोई सानी नहीं है. वैसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 गेंदों पर 43 रन भी बुरे नहीं थे. बतौर कप्तान उन्होंने टीम का अगुआई उम्दा ढंग से की.

**5. डेंद्रा डॉटिन (वेस्ट इंडीज)**Matches: 5, Runs: 121, Average: 24.20, Strike Rate: 101.68, Best: 49; Wickets: 10, Average: 7.70, Strike Rate: 8.2, Economy Rate: 5.63, Best: 5/5

Nissan POTD - Dottin destroys Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ डॉटिन ने सिर्फ पांच रन खर्च करके पांच विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में उनके नाम दस विकेट हैं. फिर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 49 और इंग्लैंड के सामने 46 रन भी बनाए.

**6.जावेरिया खान (पाकिस्तान)**Matches: 4, Runs: 136, Average: 45.33, Strike Rate: 130.76, Best: 74*

PAK v IRE: Player of the Match - Javeria Khan

जावेरिया ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 52 गेंद पर 74 रन ठोंके जो कि पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 का रिकॉर्ड है.

**7. एलिस पैरी (आस्ट्रेलिया)**Matches: 6, Runs: 60, Average: 60.00, Strike Rate: 122.44, Best: 39*; Wickets: 9, Average: 9.88, Strike Rate: 10.6, Economy Rate: 5.56, Best: 3/16

WI v AUS: Ellyse Perry bowls Deandra Dottin with a beauty

भारत के खिलाफ पैरी ने 28 गेंदों पर 39 रन की नाबाद पारी खेली. टीम वह मैच हारी. लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी के अलावा टीम को अहम विकेट भी दिए.

**8. लीघ केस्प्रेक (न्यूजीलैंड)**Matches: 4, Wickets: 8, Average: 11.75, Strike Rate: 12.0, Economy Rate: 5.87, Best: 3/19

AUS v NZ: Leigh Kasperek's 3/25

आफ स्पिनर केस्प्रेक न्यूजीलैंड की सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहीं. आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 25 रन देकर उन्होंने तीन विकेट लिए और आयरलैंड के तीन बल्लेबाजों को निपटाने में उन्हें सिर्फ 19 रन ही खर्च करने पड़े.

**9. आन्या श्रुभसोल (इंग्लैंड)**Matches: 5, Wickets: 7, Average: 12.57, Strike Rate: 15.4, Economy Rate: 4.88, Best: 3/10

WI v ENG: Shrubsole dismisses Stafanie Taylor

इस मीडियम पेसर ने तेजी और एकुरेसी से गेंदबाजी की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी 11 रन देकर हैट्रिक भी थी और वेस्टइंडीज के सामने वह 10 रन देकर तीन विकेट भी हासिल करने में सफल रहीं.

**10. क्रिस्टी गोर्डन (इंग्लैंड)**Matches: 5, Wickets: 8, Average: 12.25, Strike Rate: 14.2, Economy Rate: 5.15, Best: 3/16

ENG v IND: Kirstie Gordon gets Harmanpreet Kaur for 16

21 साल की इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने फाइनल में निराश किया लेकिन इससे पहले टूर्नामेंट में वह काफी प्रभावित करने वाली गेंदबाज रहीं. गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उसे आठ विकेट से हराने का ताना-बाना बुना था और उसमें गोर्डन ने 20 रन देकर दो विकेट लिए थे.

**11. पूनम यादव (भारत)**Matches: 5, Wickets: 8, Average: 15.75, Strike Rate: 15.0, Economy Rate: 6.30, Best: 3/33

NZ v IND: Jess Watkin falls to Poonam Yadav

इस लेग स्पिनर ने भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी की अगुआई की. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में वह पूरे रंग में नजर आईं. पूनम में 33 रन खर्च करने तीन विकेट लिए. हर ग्रुप मुकाबले में पूनम विकेट हासिल करने में सफल रहीं.

**12वां खिलाड़ी: जहांआरा आलाम (बांग्लादेश)**Matches: 4, Wickets: 6, Average: 10.16, Strike Rate: 12.0, Economy Rate: 5.08, Best: 3/21

WI v BAN: Jahanara Alam claims 3/23

स्पिनरों से भरी टीम में इस मीडियम पेसर ने काफी प्रभावित किया.खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन देकर तीन विकेट हासिल करने के कारण.

ICC Women's Cricket World Cup, 2025